Connect with us

वाराणसी

बनारस में बढ़ा वायु प्रदूषण, बीएचयू का एक्यूआई पहुंचा 174 स्तर पर

Published

on

Loading...
Loading...

डॉक्टरों की सलाह – मास्क पहनकर ही निकले 

वाराणसी में दीपावली की आतिशबाजी के बाद से वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है। सुबह 4 बजे का एक्यूआई स्तर 166 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) क्षेत्र, जो हरियाली के लिए प्रसिद्ध है, वहां भी एक्यूआई 174 तक पहुंच गया है, जिससे मॉर्निंग वॉक करना खतरनाक हो गया है।

वाराणसी के अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर है:

अर्दली बाजार: एक्यूआई 169

भेलूपुर: एक्यूआई 161

Advertisement

मलदहिया: एक्यूआई 162

निराला नगर: एक्यूआई 164

स्वास्थ्य पर प्रभाव

डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि लोगों को बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए। विशेषकर अस्थमा, एलर्जी, या सांस से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को। हवा में प्रदूषक तत्वों के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Advertisement

एक्यूआई का मापदंड

मौसम विभाग के अनुसार:

0-50: अच्छा

51-100: संतोषजनक

101-200: मध्यम

Advertisement

201-300: खराब

301-400: बहुत खराब

401-500: गंभीर

फिलहाल वाराणसी में हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर पर है, लेकिन अगर यही स्थिति बनी रही, तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page