Connect with us

आजमगढ़

बजहा गांव गंदगी से परेशान, सफाई कर्मी नदारद

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ के जहानागंज ब्लॉक के बजहा ग्राम सभा में साफ-सफाई की हालत बदतर है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी कभी आते ही नहीं, जिससे नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं और बदबू फैली हुई है। इस स्थिति के चलते चिकनगुनिया, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों को अपनी नालियों की सफाई खुद करनी पड़ रही है।

इसके अलावा, शौचालय निर्माण के लिए आए पैसे में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। पंचायत भवन में भी सफाई का अभाव है, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और शौचालय तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रधान से सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता।

Loading...

प्रदेश सरकार भले ही ग्रामीण विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही हो, लेकिन बजहा गांव में इनका कोई लाभ नहीं दिख रहा। प्रधान का रवैया भी लापरवाह बना हुआ है, उनका कहना है कि चाहे कोई कितनी भी शिकायत कर ले, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि उन्होंने ऊपर से नीचे तक सबको “मैनेज” कर रखा है। जब मीडिया की टीम गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने अपनी परेशानियों को खुलकर सामने रखा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page