Connect with us

वाराणसी

बच्चों से भरी स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी,कई बच्चे घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

रोहनिया। राजातालाब थाना क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित गोबर गैस प्लांट के पास गुरुवार को सुबह स्कूल वाहन विक्रम ऑटो असंतुलित होकर पेड़ से टकराई जिससे सवार प्रांजल 6 वर्ष,गौरी 4 वर्ष ,आयुष उम्र 13 वर्ष,पीयूष उम्र 11 वर्ष सहित कई बच्चे घायल हो गए।

Loading...

जिसमें गौरी के सर फट गया तथा आयुष नामक बच्चे का हाथ फैक्चर हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उक्त सभी घायल बच्चों को पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर स्थित शिव शीतल पब्लिक स्कूल के छात्रों को रोज की भाति सुबह उनके घरो से स्कूल वाहन विक्रम ऑटो में बैठा कर स्कूल जा रहा था। जिसके दौरान रास्ते में अचानक ऑटो का स्टेरिंग जाम होने से गोबर गैस प्लांट के पास असंतुलित होकर स्कूल वाहन विक्रम ऑटो सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे विभिन्न गांवो से बैठे कई बच्चे घायल हो गये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page