Connect with us

अपराध

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

घटनास्थल पर छोड़े गए औजार, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। जनपद के मीरापुर बसहीं स्थित अशोकपुरम कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार रात हुई इस घटना के दौरान मकान मालिक ओमप्रकाश मिश्रा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश मिश्रा परिवार सहित दनियालपुर में अपने रिश्तेदार की शादी में गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य द्वार खोलने के बाद अंदर का नज़ारा देखकर स्तब्ध रह गए। अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोर अलमारी में रखे करीब लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जल्दबाजी में चोर घटनास्थल पर लोहे की छड़, पेचकस और रेती छोड़ गए।

Advertisement

सूचना मिलने पर शिवपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब घटनास्थल पर मिले औजारों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page