Connect with us

गाजीपुर

फीस के अभाव में परेशान छात्र ने लगाई चार मंजिला इमारत से छलांग, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र के नसिरपुरगाई गांव निवासी 21 वर्षीय विपुल यादव ने फीस के अभाव में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुल यादव पुत्र जयप्रकाश यादव मां सरस्वती नरसिंह होम  मरदह से जुड़े मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत था। परिजनों का आरोप है कि आर्थिक तंगी और फीस जमा न कर पाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि विद्यालय के प्रबंधक विजय यादव पूर्व में ब्लॉक प्रमुख हैं, एवं उनकी पत्नी पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार यह प्रबंधक दबंग किस्म के व्यक्ति है

सूत्रों के मुताबिक, विपुल ने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे आनन-फानन में मऊ के एक जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आर्थिक सहायता या प्रशासनिक हस्तक्षेप होता तो शायद यह दुखद घटना टल सकती थी।

Advertisement

मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान में जारी नहीं किया गया है।

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। इतना ही नहीं ऐसे तमाम विद्यालय जो प्रबंध समिति उनके दबंग और जिनका राजनीतिक दबदबा है उन्हीं का ऐसे तमाम शिक्षा संस्थान हैं जो जनपद में आसीन हैं। अपनी दबंगई से कहीं न कहीं विख्यात है जिसका जीता जागता उदाहरण देखा जा रहा है, लेकिन सरकार ऐसे फल फूल रहे भ्रष्ट शिक्षण संस्थानों को त्वरित कार्रवाई करते हुए बन्द कर देना चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page