Connect with us

वाराणसी

फिजियोथैरेपी संचालक से मारपीट, तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी राजन कुमार गौतम ने रास्ता रोककर मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए तीन युवकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में लालपुर पांडेयपुर निवासी डब्लू राजभर, बेनीपुर टिसौरा चोलापुर निवासी राजेश राजभर तथा एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है।

पीड़ित राजन कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि वह फिजियोथैरेपी सेंटर संचालित करते हैं। गत रात करीब नौ बजे वह सेंटर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 300 मीटर पहले एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। इनमें से एक व्यक्ति ने अपना चेहरा ढक रखा था। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

Loading...

इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page