Connect with us

गाजीपुर

फाइलों की अव्यवस्था पर भड़के जिलाधिकारी, तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद मुख्यालय स्थित जिला पूर्ति विभाग, जिला खाद्य विपणन कार्यालय एवं जिला पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों के विभिन्न पटल का निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने खाद्यान्न, विपणन, आपूर्ति, अनुश्रवण कक्ष, अधिष्ठान, लेखा अनुभाग, राशन कार्ड अनुभाग सहित अन्य पटल की गहन जांच की। निरीक्षण में फाइलों का रख-रखाव अव्यवस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तीनों कार्यालयों के कर्मचारियों की सर्विस बुक, भविष्य निधि पासबुक, अर्जित अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश से संबंधित फाइलों की भी बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई अभिलेखों में कमियां सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस पर पूर्ति लिपिक रामा सिंह यादव को स्पष्टिकरण देने एवं वेतन रोकने, विपणन सहायक प्रहलाद चन्द का वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण देने और जिला पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग के लिपिक अनुभव श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त सिंह, तहसीलदार सदर राजीव यादव, नायब तहसीलदार विजय कान्त, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी गिरजा शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह जानकारी जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित की गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page