धर्म-कर्म
फलहारी बाबा स्थल से धूमधाम से निकली कलश यात्रा
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। शिवपुर के पांचो पांडव स्थित फलाहारी बाबा आश्रम से शनिवार को पूर्वाह्न लगभग 11:00 बजे नर नारियों समेत फलाहारी बाबा के महंत श्री रामदास त्यागी के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा शिवपुर बाजार से रेलवे फाटक मेहता नगर कॉलोनी एवं पंचकोशी मार्ग से निकलते हुए रामलीला मैदान शिवपुर पर जाकर समाप्त हुई। इस संबंध में फलाहारी बाबा के महंत रामदास त्यागी ने बताया की शनिवार 12 नवंबर से 20 नवंबर तक रामलीला मैदान शिवपुर में प्रतिदिन सायंकाल 4:00 से 8:00 तक संगीतमय श्री बाल्मीकि रामायण कथा आचार्य महंत श्री राघव दास जी महाराज काशी वृंदावन तथा संरक्षक योगीराज श्री रामकरण दास महाराज जयपुर के नेतृत्व में किया जाएगा। इसके साथ अग्नि प्रकट (श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ) का कार्यक्रम रविवार 13 नवंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे कथा स्थल रामलीला मैदान शिवपुर में आयोजित होगा।
