Connect with us

वाराणसी

फर्जी पहचान के जाल में फँसे अधिवक्ता, चार लाख की साइबर ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फेसबुक पर हुई परिचय के बाद एक महिला ने अधिवक्ता को सिंगापुर की कंपनी में प्रोडक्ट रेटिंग कर कमीशन कमाने का लालच देकर चार लाख से अधिक की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित अधिवक्ता ने इस मामले में शिवपुर थाने में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

शिवपुर निवासी अधिवक्ता निमिष कौण्डिन्य ने तहरीर में बताया कि उनकी फेसबुक पर पहचान सोहनी शर्मा नामक महिला से हुई थी। चैटिंग के दौरान महिला ने स्वयं को बेंगलुरु की एक टेक्सटाइल कंपनी में फैशन डिजाइनर बताया। कुछ दिन बाद उसने क्लब 21 नामक सिंगापुर के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट रेटिंग कर कमीशन कमाने का झांसा दिया।

Loading...

महिला ने व्हाट्सएप्प पर डेमो भेजा और एक लिंक भी शेयर किया, जिसके बाद अधिवक्ता ने अलग-अलग यूपीआई और बैंक खातों में कुल 4,17,348 रुपये जमा कर दिए। भुगतान न मिलने पर जब उन्होंने महिला से संपर्क किया तो उसने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page