Connect with us

वाराणसी

फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन बेचने पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अटेरपुर गांव में विवादित भूमि पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर बिक्री का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Loading...

शिकायतकर्ता विजय शंकर पांडेय ने आरोप लगाया कि जिउत यादव, कृष्णकांत यादव, राहुल यादव और राजेश तिवारी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली। जबकि, इस भूमि पर चकबंदी अधिकारी द्वितीय के न्यायालय ने 6 फरवरी 2013 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page