Connect with us

वाराणसी

प्रोफेसर भृगु नाथ पांडेय का कांग्रेस से रहा गहरा जुड़ाव – राघवेंद्र चौबे

Published

on

Loading...
Loading...

बीएचयू के विधि विभाग के पूर्व संकाय अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रोफेसर भृगु नाथ पांडेय जी का 3 दिसंबर को निधन हो गया। उनके निधन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने गहरा शोक व्यक्त किया। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भृगु नाथ पांडेय जी का निधन शिक्षा जगत और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर रहे और उनका मार्गदर्शन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

उनका व्यक्तित्व, उनकी विद्वता, विनम्रता और सादगी हमेशा हमारे बीच रहेगी।राघवेंद्र चौबे ने आगे कहा कि पांडेय जी का स्नेहपूर्ण और मार्गदर्शक संबंध उनके साथ एक विशेष अनुभव था।

Loading...

उनके निधन से एक महान विचारक और प्रेरणास्त्रोत हमसे विदा हो गए। हम उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे, जिन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू, अरुण सोनी, वकील अंसारी, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, शमशाद खां, राजेंद्र गुप्ता, चंचल शर्मा, प्रमोद वर्मा, सचिदानंद तिवारी, मित्तल साहनी सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page