Connect with us

वाराणसी

प्रीमीयर ब्वायज क्लब हथुआ मार्केट में किया गया नौ कन्याओं का पूजन अर्चन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिनी बंगाल के नाम से जाना जाने वाला वाराणसी ही नहीं पूरे पूर्वांचल में विख्यात मां दुर्गा पूजा पंडाल प्रीमीयर ब्वायज क्लब हथुआ मार्केट में इस बार भी विगत वर्षों की भांति नवरात्र के नवमी को पूजा पंडाल में नौ कन्याओं का पूजन अर्चन किया गया एवं उन्हें वस्त्र फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया इस अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल के कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष नेपाल के काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर की आकृति हम लोगों ने बनवाया है जिसे बंगाल से आए 25 कारीगरों की टीम ने डेढ़ महीने की अथक प्रयास से बनाया है उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है एवं हमारा पूरा पूजा पंडाल सीसीटीवी कैमरे से लैस है। हमारे यहां मूर्ति की स्थापना षष्ठी को हो जाती है तथा मां की विधि विधान से पूजा सप्तमी को प्रारंभ होती है आज नवमी के अवसर पर हमारे पूजा पंडाल में नौ कन्याओं का विशेष पूजन अर्चन किया जाता है एवं उनके साथ भैरव बाबा की भी पूजा अर्चना की जाती है। कन्या पूजन में मुख्य रूप से प्रीमीयर ब्वॉयज क्लब के संरक्षक अजय गुप्ता कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता, संगठन मंत्री रवि बाबा, उप कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी अजय जायसवाल क्लब के वरिष्ठ सदस्य उत्सव गुप्ता, रवि भुवर, प्रदीप कुमार कन्नौजिया, यश गुप्ता,हर्ष गुप्ता,राज गुप्ता विजय, दिलीप तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page