पूर्वांचल
प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलम्पिक-2022 में रेस वाक् में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये 17वाँ स्थान प्राप्त किया
गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के लिये यह गौरव का क्षण है कि इसके तीन विख्यात महिला खिलाड़ी बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल(कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
भारोत्तोलक (76 किग्रा.) पूनम यादव एव ंबी.एन.ऊषा (87 किग्रा.) का पहला मुकाबला 02 अगस्त,2022 को है तथा एथलीट प्रियंका गोस्वामी 06 अगस्त,2022 को 10 किमी. रेस वाक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ।
पूर्वोत्तर रेलवे की इन महिला खिलाड़ियों ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।
प्रियंका गोस्वामी, एथलीट (20 किमी. रेस वाक) के हिस्से में अनेक उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक-2022 में रेस वाक् में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये 17वाँ स्थान प्राप्त किया। प्रियंका गोस्वामी ने रांची में आयोजित ‘‘इन्टरनेशनल वाक् चैम्पियनशिप-2021‘‘ में 20 किमी. रेस वाक् में भाग लेकर 1 घंटा 28 मिनट एवं 45 सेकेण्ड का समय लेते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किया । इसी प्रकार भारतोत्तलक पूनम यादव ने गोल्ड कोस्ट, आस्ट्रेलिया में आयोजित ‘‘राष्ट्र मंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स) -2018‘‘ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके पूर्व, इन्होंने ग्लास्गो में आयोजित ‘‘राष्ट्र मंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2014‘‘ में कांस्य पदक प्राप्त किया था । उदीयमान भारोत्तोलक बी.एन. ऊषा ने पाटियाला में आयोजित नेशनल चैक्पियनशिप-2021 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
नरसा के संरक्षक महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह एवं समस्त टीम नरसा इन खिलाड़ियों को होने वाले मैचों में उन्हें विजयी होने के लिये शुभकामनायें देता है।
