Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर में कजली जागरण, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। कजली जागरण की रात्रि 11/12 अगस्त को नगर के प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर प्रांगण में जनपद के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमयी बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका उषा गुप्ता ने भगवान शिव की आराधना करते हुए शिव श्लोक “नमामि शमीशान निर्माण रूपम्…” से की।

इसके बाद देवी कजली और सावनी गीत जैसे “आया सावन का महीना सखी डालो से झूला” और “कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया” सहित कई मनभावन कजली गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Loading...

मंच पर रानी सिंह, सूफिया बेगम, शिव लाल गुप्ता, सरोज, देवी प्रसाद, विन्ध्यवासिनी और मंटू विश्वकर्मा समेत अनेक कलाकारों ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। वाद्य यंत्रों पर करन कुमार (ढोलक), बृजेश गुप्ता (आर्गन) और शमशेर (पैड) ने संगत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

संचालन राजेंद्र तिवारी ने अपने ही कजली गीत से आरंभ करते हुए किया। मौके पर अष्टकौशल महंत योगानंद गिरी सहित वरिष्ठ महंतों और साधुओं ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page