Connect with us

जौनपुर

प्राचीन कांवरिया संघ की टीम ने दिया इस्तीफा

Published

on

मडियाहूं (जौनपुर)। प्राचीन कांवरिया संघ के दो साल के कार्यकाल के बाद अध्यक्ष विक्की जायसवाल सहित पूरी टीम ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा गोला बाजार रामलीला मैदान में नगर के संभ्रांत लोगों के साथ एक बैठक के दौरान दिया गया, जहां शिवकुमार जायसवाल को अपना इस्तीफा देते हुए प्राचीन कांवरिया संघ की कापी बस्ता और बची हुई राशि सौंप दी गई।

प्राचीन कांवरिया संघ के अध्यक्ष विक्की जायसवाल, अरुण पटेल और कवजीत सिंह गब्बर ने तीन साल तक प्राचीन कांवरिया कार्यक्रम को शानदार तरीके से आयोजित किया। इस दौरान मडियाहूं की जनता का आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में विनोद निगम, रामचंद्र जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, अनुज चौरसिया, विजय जायसवाल, चंद्रेश निगम, मुन्ना चौरसिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page