Connect with us

पूर्वांचल

प्रसव के दौरान मां की मौत, बच्चा सुरक्षित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (कमालपुर)। स्थानीय गांव निवासी सोनिया पांडेय (31 वर्ष) पत्नी राजेश पाण्डेय को शनिवार की शाम समयानुसार प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा देख पति राजेश, माता, कस्बा स्थित सेवा निवृत्त एएनएम मुन्नी सिंह के आवास पर लेकर गए। मुन्नी सिंह ने तत्काल बिना जांच किए भर्ती कर प्रसव काम में लग गई। प्रसव पीड़ा से कराहती सोनिया पाण्डेय को रात्रि 1.58 बजे नार्मल डिलीवरी के रूप में बच्चा गर्भ से बाहर आया। बच्चा गर्भ से बाहर आते ही मृतिका सोनिया पाण्डेय को आवश्यकता से अधिक ब्लीडिंग शुरू होने लगी। ब्लीडिंग देख एएनएम मुन्नी सिंह तथा मौके पर उपस्थित सभी लोग घबड़ाने लगे।

Loading...

एएनएम द्वारा प्रयास किया गया पर ब्लड नहीं रुकने की स्थित में ब्लड चढ़ाने की बात कहकर जिला हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। लेकिन रास्ते में ही भोर तीन बजे महिला ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने जांचोपरांत बताया की जच्चा मर चुकी हैं। मौत की खबर सुनते ही घर के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे और बार बार एक ही शब्द कह रहे थे कि आज अच्छा हॉस्पिटल में भर्ती रहती तो ये दिन देखने को नहीं मिलता। सोनिया पाण्डेय को दो पुत्रियां हैं। एक छः साल और दूसरी चार साल की है। अन्तिम संस्कार धानापुर के नरौली घाट पर किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page