वाराणसी
प्रशिक्षु दरोगा रेनू विश्वकर्मा की इलाज के दौरान मौत
दो माह का था गर्भ
वाराणसी। थाने में तैनात प्रशिक्षु दरोगा रेनू विश्वकर्मा (30) का बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार दो माह की गर्भवती रेनू को बीती रात अचानक पेट में तेज दर्द हुआ।

चिकित्सकों ने बताया कि रेनू के शरीर में संक्रमण काफी फैल चुका था जिसके कारण उनकी कई महत्वपूर्ण शारीरिक प्रणालियाँ (मल्टी ऑर्गन) फेल हो गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को वाराणसी पुलिस लाइन में रेणु विश्वकर्मा को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी। रेनू विश्वकर्मा गोरखपुर के रुदौली थाना क्षेत्र के डोमरी गाँव की निवासी थीं और उनकी शादी अयोध्या में हुई थी।
उनके पति अरुण विश्वकर्मा जौनपुर के बख्शा थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। इस दुःखद घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। रेनू के निधन को उनके सहयोगियों और परिजनों ने अपूरणीय क्षति बताया है।
