Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए पैदल रामेश्वरम से काशी पहुंचे 24 भक्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और देश के कल्याण के लिए 12वीं बार पैदल रामेश्वर से काशी की तीर्थयात्रा करने वाले भक्तों का 24 सदस्यीय दल, काशी पहुंचा। इस दल का नेतृत्व पच्चेक्कावडि अय्या कर रहे थे जो 140 दिनों की यात्रा के बाद वहां पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद जब मंदिर प्रशासन ने प्रमाणपत्र जारी करने से मना कर दिया। तब दल के सदस्य आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया।

Loading...

मंत्री ने तत्काल काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ डॉ. विश्वभूषण मिश्रा से बात कर समस्या का समाधान कराया, जिसके बाद प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। बातचीत के दौरान भक्तों ने मंत्री को बताया कि वे आगे अयोध्या की यात्रा भी करेंगे। इस पर मंत्री ने अयोध्या में ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था का आश्वासन दिया। दल में बच्चेई कावड़ी, संमुखम, आर. अंगमुलु, खन्नन, और नटराजन जैसे सदस्य शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page