Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में कृषकों की भागीदारी बढ़ाने हेतु विकासखंड स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित

Published

on

Loading...
Loading...

ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल एवं गोष्टी के माध्यम से कृषको बताया जाएगा

Loading...
   वाराणसी। खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को प्रदेश के समस्त जनपदों में लागू किये जाने हेतु अधिसूचना शासन द्वारा जारी की जा चुकी है। उक्त योजना में अधिकाधिक कृषकों की भागीदारी बढ़ाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी के स्तर से योजना का प्रचार प्रसार ग्राम सचिव, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि के माध्यम से गोष्ठी/चौपाल आयोजित किया जाना है। जिसके सफल संचालन/पर्यवेक्षण हेतु योजना की गाइड लाईन के अनुसार जनपद स्तर पर उप कृषि को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है तथा विकास विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं।
     उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि विकास खंड सेवापुरी के लिये नोडल अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि), हरहुआ के लिये जिला कृषि रक्षा अधिकारी नोडल व सहायक नोडल अधिकारी सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि), बड़ागांव के लिये जिला उद्यान अधिकारी को नोडल व सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि), चिरईगांव के लिये जिला कृषि अधिकारी को नोडल व सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को सहायक नोडल अधिकारी, पिण्डरा के लिये जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को नोडल व सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को सहायक नोडल अधिकारी, काशीविद्यापीठ के लिये उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर को नोडल व सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को सहायक नोडल अधिकारी, अराजीलाइन के लिये सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण को नोडल व सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को सहायक नोडल अधिकारी तथा चोलापुर विकास खंड के लिये सहायक अभियंता, लघु सिंचाई को नोडल व सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क स्थापित करते हुए ग्राम पंचायतवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोष्ठी/चौपाल का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page