वाराणसी
प्रधानमंत्री ने मन की बात में महाकुंभ की एकता और सांस्कृतिक विरासत पर डाला प्रकाश
रामनगर। वाराणसी जिले में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल रामनगर की अध्यक्ष प्रीति सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 118वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुराने संबोधनों के महत्वपूर्ण अंश साझा किए।
प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में 144 वर्षों के बाद आयोजित महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में जातिवाद और भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। महाकुंभ में अमीर-गरीब सभी एक हो जाते हैं। युवाओं की भागीदारी इस आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है, जिससे हमारी सभ्यता की जड़ें और मजबूत हो रही हैं और भविष्य स्वर्णिम बनेगा।”
प्रधानमंत्री ने महाकुंभ की वैश्विक लोकप्रियता पर प्रकाश डालते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व की बात बताया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में आशा गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, अशोक जायसवाल, सृजन श्रीवास्तव, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, नंदलाल चौहान, जितेंद्र पांडेय, मोनिका यादव, अमित सिंह चिंटू, लल्लन सोनकर, रितेश राय, सुनील गुप्ता, मनोज यादव, धीरेंद्र प्रताप, अविनाश सिंह, विनोद पटेल, सुनील श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, रितेश पाल, सुनील सिंह, अंकित राय, सुरेंद्र नाथ, विशाल आनंद, संतराम, श्याम सेठ, संजय वाल्मीकि, निक्की सिंह, राखी, कुमारी अर्चना सिंह, राजेश गुप्ता, अनिल राजभर, सुजीत डे, पंकज बारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
