Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस के आज छठे दिन हुआ एक भव्य कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं सप्ताव्यापी कार्यक्रम के आज छठे दिन बाबतपुर स्थित के जे कॉलेज आफ फार्मेसी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के द्वारा यह बताने की कोशिश की गई कि आम जन मानस को सस्ती और अच्छी दवाइयां उपलब्ध कराने का कार्य जन औषधि केंद्रों के माध्यम से पूरे देश में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा है। मौके पर बोलते हुए तहसील के सामने स्थित जन औषधि केंद्र के व्यवस्थापक अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि महंगी दवाइयों का चलते किसी के मरने की नौबत ना आए, इसीलिए जन औषधि केंद्र के माध्यम से 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं मार्केट में उपलब्ध कराई जा रही है। आज इस मौके पर मानवेंद्र सिंह चौहान वरिष्ठ विपणन अधिकारी (प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, वाराणसी) ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मौके पर मुख्य रूप से पंकज कुमार त्रिपाठी, विनय पांडे (अखिल भारतीय फार्मेसी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ) केंद्र संचालक अरविंद कुमार श्रीवास्तव (जन औषधि केंद्र सिकरौल,भोजुबीर ,वाराणसी)
मानवेंद्र सिंह चौहान , प्रवीण मौर्य , मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page