Connect with us

वायरल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को संभल जाने से पुलिस ने रोका

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता संभल जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल के साथ दो गाड़ी पीएसी भी मौके पर बुलाई गई। कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन की तैयारी पहले ही कर ली थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार रात पार्टी कार्यालय में ही बिताई। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस नेता रविवार शाम को लखनऊ पहुंचे ताकि सोमवार सुबह सामूहिक रूप से रवाना हो सकें। संभल में हाल के घटनाक्रमों के बाद प्रशासन ने 10 दिसंबर तक वहां जाने पर रोक लगा रखी है।

Loading...

इससे पहले समाजवादी पार्टी के कई नेता भी संभल जाने की कोशिश कर चुके थे लेकिन उन्हें भी प्रशासन ने रोक दिया था। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल में हिंसा के शिकार परिवारों से मिलने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, सुबह से ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया और कार्यालय की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page