वाराणसी
प्रत्येक मंडल एक आंगनबाड़ी केंद्र गोद लेगा
पीएम मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम हेतु महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न
वाराणसी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी की महिला इकाई सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी।
उक्त संदर्भ में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
मुख्य वक्ता भाजपा महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती रही।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर संगठन के 15 दिनों के कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनें भी रक्तदान शिविर, निःशुल्क टीकाकरण, स्वच्छता अभियान, पोषण आहार अभियान इत्यादि कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही प्रत्येक मंडल 11 आंगनबाड़ी केंद्र को भी गलेगा।
बैठक का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री साधना सिंह ने दिया।
बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी सुनीता सिंह, विनीता सिंह, महामंत्री प्रज्ञा पांडेय, आरती पाठक, साधना पांडेय, मीरा गुप्ता, प्रीती पुरोहित, मोहनिक माहेश्वरी, ऋचा सिंह, रेखा सोनी, नेहा कक्कड़, मीडिया प्रभारी प्रज्ञा पांडेय, अनिता शाही, अंजलि गुप्ता, ज्योत्सना बाजपाई, साक्षी साहनी, बन्दना तिवारी सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रही।
