Connect with us

गाजीपुर

प्रचंड गर्मी में विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन पूरी तरह चरमरा गया है। तापमान में लगातार वृद्धि के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है। खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट अब विकराल रूप ले चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि न दिन में चैन है, न रात को सुकून। अक्सर घंटे-दो घंटे में ही बिजली कट जाती है और कई बार तो पूरी रात अंधेरे में कट जाती है। विद्युत विभाग की ओर से न तो कोई शेड्यूल जारी किया गया है और न ही समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

बच्चे–बुजुर्ग बेहाल, अस्पतालों में बढ़ा मरीजों का दबाव
तेज लू और उमस के कारण छोटे बच्चों व बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है। कई जगहों से लू लगने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

बिजली विभाग से की गई व्यवस्था सुधारने की मांग
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गर्मी के इस भीषण दौर में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि समय रहते आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

Advertisement

ग्रामीण अंचलों में रह रहे लोग पहले से ही संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में बिजली की इस किल्लत ने उनकी मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। विभाग की निष्क्रियता को लेकर आमजन में रोष भी पनपने लगा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page