मऊ
पोखरी में मिली संदिग्ध हालत में लावारिस बाइक, मचा हड़कंप
Loading...
Loading...
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक पोखरी में लावारिस बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। घटना उस समय सामने आई जब तेज गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लड़के पोखरी में नहा रहे थे। अचानक एक बच्चे के शरीर से कोई कठोर वस्तु टकराई, जिसे देखकर बच्चों ने नीचे जाकर देखा तो वह एक बाइक थी।
बाइक मिलने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल दीपचंद यादव ने बाइक को बाहर निकलवाया और उसे थाने भिजवाया।
Loading...
खास बात यह रही कि बाइक की दोनों नंबर प्लेटें गायब थीं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं फैल गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Continue Reading
