Connect with us

अपराध

पॉलिटेक्निक छात्रा से विवाद, युवक ने दोस्तों संग की फायरिंग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में बुधवार रात एक मकान पर फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी। घटना का कारण एक युवक और पॉलिटेक्निक छात्रा के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपी युवक बाइक पर अपने दो दोस्तों के साथ रात 10:30 बजे विश्वकर्मा बस्ती में पहुंचा और मकान पर एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
देवरिया जिले की रहने वाली पॉलिटेक्निक की छात्रा ने बताया कि वह यहां बनारस में किराए के कमरे पर रहती है।  युवक पहले भी उसे परेशान और ब्लैकमेल कर चुका है। छात्रा ने इसके खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने के कारण हालात गंभीर हो गए।

घटना के समय टॉयलेट में मौजूद एक अन्य लड़की बाल-बाल बच गई। मकान मालिक के भतीजे ने बताया कि तीनों युवक छात्रा के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इसके बाद अचानक फायरिंग कर फरार हो गए।

काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक और छात्रा के पूर्व परिचित होने की बात सामने आई है। फायरिंग करने वाला युवक भी देवरिया जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पहले भी हो चुका है विवाद
छात्रा ने बताया कि युवक ने इससे पहले भी उसके साथ मारपीट की थी और जानबूझकर उसे परेशान करता था। उसने कहा कि अगर पुलिस पहले शिकायत पर कार्रवाई करती, तो यह घटना टाली जा सकती थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page