Connect with us

गाजीपुर

पॉक्सो एक्ट में नामित बाल अपचारी गिरफ्तार

Published

on

नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को नंदगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में नामित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी लालता प्रसाद यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नंदगंज क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर रामपुर बन्तरा कट से बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी ग्राम महमूदपुर थाना सैदपुर का निवासी है और हाल पता उसके नाना कुद्दन सिंह का घर ग्राम मैनपुर थाना करंडा बताया गया है। उसकी उम्र करीब 15 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना नंदगंज में 2 जुलाई को वादी संजय कुमार भारती पुत्र स्वर्गीय शिवकरन राम निवासी ग्राम पहलवानपुर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

थाना प्रभारी लालता प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार बाल अपचारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page