वाराणसी
पेबर्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के ऊपर धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज करने का हुआ आदेश
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। पेबर्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बैंकिंग संबंधी लेन-देन करने पर अतिरिक्त बोनस देने का वादा कर कंपनी के डायरेक्टर मुकेश जाजोरिया, रूपचंद जाजोरिया द्वारा वाराणसी में रिया अग्रवाल से फोन के माध्यम से अतिरिक्त इनकम का लालच देकर ₹120 ऑनलाइन पेमेंट करा कर रजिस्ट्रेशन करवा लिया तथा उसे एक यूजर आईडी और ऐप का बारकोड दिया गया । उक्त पीड़ित महिला ने जब ग्राहकों के 18385 रुपए ऐप के बारे में प्राप्त कर लिए तो महिला का यूजर आईडी काम करना बंद हो गया जिसकी सूचना महिला ने फोन द्वारा कंपनी स्टाफ से दिया तो उसने बताया कि आपकी यूजर आईडी ब्लॉक कर दी गई है अगर पैसा प्राप्त करना चाहती हैं तो 9999 पर भेजी आया था पैसा भूल जाइए बार-बार फोन करने पर इसी तरह का संतोषजनक जवाब मिलता रहा जिसकी सूचना महिला द्वारा दिनांक 20 जनवरी को आदमपुर थाने में दिया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई इस पर महिला ने तत्काल न्यायालय का दरवाजा खटखटाया न्यायालय में वादी की ओर से अधिवक्ता शशिकांत यादव ने पक्ष रखा जिस पर न्यायालय द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर थाना आदमपुर को निर्देशित किया गया और मुकदमा दर्ज कर पुलिस को विवेचना करने का आदेश दिया अब देखना यह है वाराणसी के आदमपुर पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है और किस प्रकार से महिला को न्याय मिलेगा।
