Connect with us

वाराणसी

पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बताएं आग से बचाव के उपाय

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से सोमवार को चौकाघाट स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप पर अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत पेट्रोल पंप कर्मचारियों और नागरिकों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डि.डि. वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अजय श्रीवास्तव, चंद्रकला ने पंप कर्मियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया। आग बुझाने के रासायनिक उपकरण केमिकल फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग की विधि बताई एवं बालू भरी बाल्टी का प्रयोग छोटी आग पर करने हेतु निर्देशित किया गया। आग से बचाव से सम्बंधित निर्देश लिखे पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार, डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अजय श्रीवास्तव, चंद्रकला, अदिति गुप्ता,अरूण जायसवाल,पवन कुमार समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page