Connect with us

सियासत

पूर्व सीएम मायावती ने कांग्रेस पार्टी को बताया आरक्षण विरोधी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को आरक्षण विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति छलकपट वाली है।

बसपा प्रमुख ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक सिलसिलेवार पोस्ट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।तो वहीं मायावती ने अपने पोस्ट में कहा कि दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति छलकपट वाली है‌।

Loading...

उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति में कोई स्पष्टता नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा “देश में वोट की खातिर ये लोग आरक्षण का समर्थन करते हैं, इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की वकालत करते हैं, लेकिन विदेश में ये लोग आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं।

इनके इस दोहरे मापदण्ड से लोग सचेत रहें.”मायावती ने कहा कि केन्द्र में इनकी सरकार ने मंडल आयोग की ओबीसी आरक्षण सम्बन्धी रिपोर्ट लागू नहीं की थी। उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस ने तो एससी/एसटी के लिए पदोन्नति में आरक्षण के लिए बसपा के संघर्ष के बाद संसद में लाए गए संविधान संशोधन विधेयक को भी पारित नहीं होने दिया और वह अभी तक लम्बित है।


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page