Connect with us

अपराध

पूर्व मंत्री के चिकित्सक बेटे को गोवा पुलिस ने महिला मित्र के साथ किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ सेवन करने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी । बनारस से गोवा गए दिल के डॉक्‍टर (कार्डियोलॉजिस्‍ट) डॉ.अभिषेक विक्रम सिंह को उनकी महिला मित्र के साथ अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों पर एक फाइव स्टार होटल में वीकेंड पार्टी के दौरान कोकीन लेने का इल्जाम है।
पणजी की कलंगट पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading...

बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री के बेटे हैं। वाराणसी के अर्दली बाजार के टैगोर टाउन में उनका अस्पताल है। डॉक्‍टर अभिषेक विक्रम सिंह की गिरफ्तारी की खबर वाराणसी में जंगल में आग की तरह फैली गई। बताया जा रहा है कि डॉक्‍टर और उनकी महिला मित्र के खिलाफ पणजी पुलिस ने कोकीन लेने के इल्जाम में केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी बुधवार को हुई।

पणजी पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने जानकारी दी है कि उनके साथ पकड़ी गई महिला उनकी पारिवारिक दोस्त है। दोनों शनिवार को पणजी पहुंचे थे। वहां फाइव स्टार होटल में ठहरे और वीकेंड पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने प्रतिबंधित गोलियों का सेवन किया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल भी ले जाना पड़ा। डॉक्टर और उनकी दोस्त ने ड्रग्स किन परिस्थितियों में लिया और कहां से लिया, इसकी जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page