Connect with us

चन्दौली

पूर्व प्रधान धनुषधारी तिवारी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के बरहनी क्षेत्र के मुड्डा गांव में मंगलवार को पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी पंडित धनुषधारी तिवारी की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में सर्वोदय इंटर कॉलेज अरंगी के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णकांत तिवारी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पिताजी सहजता और सरलता की प्रतिमूर्ति थे। उनका जीवन सादगी और उच्च विचारों से प्रेरित था। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों के साथ समान भाव रखते हुए संघर्ष के माध्यम से कार्य करवाया।”

Loading...

पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पौत्र पराग त्रिपाठी द्वारा गरीबों में कंबल वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सकी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य, शुभचिंतक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ऋषभ तिवारी, राजधर तिवारी, सौरभ तिवारी, सविता तिवारी, प्रियंका त्रिपाठी, प्रज्ञा त्रिपाठी, कामना तिवारी, रविशंकर उपाध्याय, निर्मला कुमारी, बिंदु पांडेय और निधि कुमारी शामिल थे।समारोह में सभी ने पंडित धनुषधारी तिवारी के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page