वाराणसी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर निकली भव्य सुशासन रैली
रामनगर (वाराणसी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी जन्म शताब्दी को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर चौक स्थित अशोक स्तंभ से भव्य सुशासन यात्रा निकालकर की गई, जो शास्त्री चौक पर समाप्त हुई।
सुशासन दिवस के इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को अटल जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।मुख्य अतिथि डॉ. अनुपम गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “पारस्परिक सहकारिता और त्याग की भावना से ही मानव समाज प्रगति और समृद्धि के उच्चतम लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।”
इस दौरान नगर संगठन ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल के विभिन्न बूथों पर अटल जी की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी कविताओं का पाठ किया और उनके योगदान को याद किया। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी जी अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी दृष्टिकोण के कारण हमेशा लोकप्रिय रहे हैं।
उन्होंने शिक्षा, भाषा, और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया और इन माध्यमों से समाज में सुधार का मार्ग प्रशस्त किया।”कार्यक्रम में महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, अजय प्रताप सिंह, पंकज बारी, जितेंद्र पांडेय, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, विनोद पटेल, प्रीति सिंह, ललित सिंह, और अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
