Connect with us

वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस’’ का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी; मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल की अध्यक्षता में आज पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस-2022’’ का आयोजन किया गया । इस आयोजन के अंतर्गत बालक एवं बालिका के 8 से 12 वर्ष तथा 12 से 14 वर्ष आयु के वर्गों में विभिन्न खेलकूद ,दौड़ प्रतियोगिताएँ एवं बालिकाओं हेतु म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया ।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने कार्यक्रम का उद्द्घाटन करते हुए बाल अधिकारों के विषय में अंतर्राष्ट्रीय विचारों एवं महत्वपूर्ण तिथियों पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया की हमसब 14 नवंबर दिन बाल दिवस के रूप में याद रखते हैं। आप सबको मालूम होगा कि आज का दिन बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। आज हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है, और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे और इसीलिए उन्होंने अपने जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का निश्चय किया था और पूरे देश में इसे लागू कराया। बाल दिवस के अवसर पर आप सभी बच्चों को, जो हमारे देश का भविष्य कहे जाते हैं, अपने पूरे जीवन में उत्तम कार्य करने के लिए, श्रेष्ठ कार्य करने के लिए और देश का एक बेहतरीन नागरिक बनने के लिए, हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
मैं आशा करता हूं कि हमारे आज के होनहार बच्चे, आने वाले कल में अपने परिश्रम से, अपनी लगन से नई ऊंचाइयों को छूएंगे नया आसमां देखेंगे, ऊंची उड़ान भरेंगे और पूरी दुनिया के सामने देश का नाम रोशन करेंगे। आज बाल दिवस पर आपको हंसते खेलते और प्रसन्न होते देखने का मन है, और इसीलिए आज यहां पर क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। मैं भी आपके साथ-साथ इन क्षणों का आनंद लूँगा और आप सब की खुशी में शामिल भी रहूँगा । एक बार पुनः बाल दिवस के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं निरन्तर उत्कर्ष के लिये शुभकामनाएं।
उक्त अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा,सहायक कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार समेत महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारीगण एवं सदस्याएँ ,शाखाधिकारी एवं कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे ।
प्रथम चरण में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं में 12 वर्ष से 14 वर्ष संवर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 100मीटर दौड़ करायी गई जिसमें बालकों में उत्कर्ष एवं बालिकाओं में श्रेयसी सिंह को प्रथम ,सत्यम यादव एवं अर्पिता यादव को द्वितीय तथा आदित्य सूरज एवं ख़ुशी पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । 08 से 12 वर्ष संवर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में बालकों में अखिलेश यादव एवं बालिकाओं में कृष्या यादव को प्रथम , प्रभात शर्मा एवं अन्तिमा यादव को द्वितीय तथा करआदित्य कुमार एवं माही सिंह को क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । बालिकाओं की सुई धागा दौड़ में ख़ुशी पटेल को प्रथम ,कृष्या यादव को द्वितीय एवं माही सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । बालक बालिकाओं की बाधा दौड़ (बोरा दौड़) में प्रभात शर्मा एवं श्रेयसी सिंह को प्रथम ,पवन विश्वकर्मा एवं कृष्या यादव को द्वितीय क्रमशः हैप्पी चौहान एवं अंशिका श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । बालिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में काजल कन्नौजिया को प्रथम, काजल पटेल को द्वितीय तथा अर्पिता यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इस अवसर पर बच्चों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से सज्जित काव्य पाठ एवं कविताओं का वचन भी किया ।
इस आयोजन में मंडल कार्यालय में कार्यरत्त कर्मचारियों के बच्चे , रेलवे कालोनी में स्थित पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर है स्कूल के बच्चे ,पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला संघ वाराणसी के स्काउट एन्ड गाइड्स एवं बुलबुल बच्चों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का संचलन मुख्य हित निरीक्षकों राहुल भट्ट ,योगेश्वर मल्ल, सत्यप्रकाश एवं अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन विवेक मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी ने किया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page