Connect with us

वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन अदालत की आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की सुविधा हेतु मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल कार्यालय पर 5 मई (बृहस्पतिवार) को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन अदालत आयोजित की जा रही है।
यह पेंशन अदालत आभासीय माध्यम से मंडल स्तर पर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कान्फ्रेंस हाल से प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगी । पेंशन अदालत की कार्यवाही के दौरान भूतपूर्व कर्मचारी एवं आश्रित जिन्होंने प्रतिवेदन दिया वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हो सकते है । इस पेंशन अदालत में वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्य अपने-अपने परिवादों के साथ कन्फ्रेन्स के माध्यम से भाग ले सकते है । मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा के संयोजन में आयोजित आभासीय माध्यम से आयोजित पेंशन अदालत में कर्मचारियों के पेन्शन एवं अन्य प्रकार के देयों पर त्वरित कार्यवाही कर उचित निर्णय लेने के लिए लेखा एवं वित्त विभाग तथा कार्मिक विभाग के सक्षम उच्चाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे ।
यह सूचना पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट (www.ner.indianrailways.gov.in) पर भी देखी जा सकती है ।
इस पेंशन अदालत हेतु पेंशनरों का प्रतिवेदन 04.05.2022 तक प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पेंशनर अदालत-2022 के मत में यदि किसी भी सेवानिवृत्त/मृतक आश्रित को पेंशन संबंधित कोई भी समस्या देना हो तो समापक अनुभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक के E-mail ID -nerbsbpenportal@gmail.com पर या कार्यालय में सीधे संपर्क कर अपना आवेदन दिनांक 04.05.2022 को सायं 17:00 तक अवश्य उपलब्ध करा देवें ,जिससे उनकी समस्या के समाधान सुविधाजनक तरीके से किया जा सके ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page