वाराणसी
पूर्वांचल की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी पूजा यादव पहुंचीं काशी
Loading...
Loading...
गंगापुर हॉकी एकेडमी के पदाधिकारियों ने तिरंगा लहराकर किया स्वागत
वाराणसी। काशी की बेटी और पूर्वांचल की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी पूजा यादव के काशी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गंगापुर हॉकी एकेडमी के पदाधिकारियों ने तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में एकेडमी के प्रमुख पदाधिकारी अवधेश मौर्य, प्रदीप सिंह और चरण दास गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाये। पूजा यादव की उपलब्धि से पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह का माहौल बना है।
उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है। पूजा के आगमन से काशी में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।
Continue Reading
