Connect with us

गाजीपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो पलटी, सात घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। कासिमाबाद स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली से बिहार के बेगूसराय जा रही स्कॉर्पियो पलट गई। घटना का कारण स्कॉर्पियो के अगला टायर फटना बताया जा रहा है, जिसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में मुकेश यादव (27), ऋषभ कुमार (7), रंजना देवी (28), रिया कुमारी (5) सहित तीन अन्य लोग शामिल हैं, जो सभी बेगूसराय जिले के सिंहहोल गांव के निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद एक्सप्रेसवे कंपनी की बचाव टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कासिमाबाद अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कासिमाबाद पुलिस के अनुसार, इन तीन घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page