Connect with us

वाराणसी

पूरी क्षमता से चली ओपीडी, 5048 मरीजों ने ली स्वास्थ्य सेवाएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी पूरी क्षमता से चली, जिससे अस्पतालों में भारी भीड़ देखने को मिली। जिला और मंडलीय अस्पताल में सोमवार को कुल 5048 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर मरीज सांस फूलने, सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत के साथ आये।

पिछले हफ्ते दीपावली और गोवर्धन पूजा के सार्वजनिक अवकाश के कारण 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही चली, जबकि 2 नवंबर को भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर ओपीडी का संचालन दोपहर 12 बजे तक सीमित रहा। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते ओपीडी बंद रही। सोमवार को ओपीडी पूरी तरह खुली, तो कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल और दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों में भीड़ उमड़ पड़ी।

Loading...

सोमवार सुबह 8 बजे काउंटर खुलते ही पर्चा कटवाने के लिए लंबी लाइनें लग गईं। फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन और बाल रोग विभागों में सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद पटाखों के धुएं से सांस संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिसके चलते मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page