Connect with us

वाराणसी

पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिसकर्मियों को नवीनतम उपकरणों और तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया

वाराणसी। पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण (बलवा ड्रिल) का अभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने सामरिक योजनाओं और अनुशासित ढंग से दंगाइयों पर प्रभावी नियंत्रण के कौशल का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को नवीनतम उपकरणों और तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Loading...

इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन) श्रुति श्रीवास्तव की मौजूदगी रही। उन्होंने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को संयम और सटीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। अभ्यास में प्रशिक्षणाधीन मुख्य आरक्षी और पुलिस लाइन के अन्य जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अभ्यास का उद्देश्य बलवा जैसी परिस्थितियों में पुलिस बल को पूरी तरह तैयार करना और उनकी रणनीतिक क्षमता को मजबूत करना था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page