Connect with us

गाजीपुर

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, चोरी की दो भैंस बरामद

Published

on

गाजीपुर। जिले में थाना बिरनो और थाना मरदह पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतरजनपदीय शातिर पशु तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद किया।

मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी मटेहू थाना मरदह उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव की टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि चोरी की दो भैंसें थाना बिरनो क्षेत्र के मीरपुर नहर किनारे खड़ी एक मैजिक मालवाहक वाहन में हैं। एक अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की भैंसों को वाहन समेत बरामद किया।

बरामदगी के दौरान अभियुक्त निजामुद्दीन अहमद उर्फ मप्पू, निवासी ग्राम सरार उर्फ हैदरगंज, थाना मरदह ने पुलिस को धक्का देकर वाहन से तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया, जिससे बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो भेजा गया।

मुठभेड़ के दौरान एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त निजामुद्दीन अहमद उर्फ मप्पू के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा (चौकी प्रभारी भड़सर), उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव (चौकी प्रभारी मटेहू) और उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव (थाना मरदह) सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page