Connect with us

पूर्वांचल

पुलिस महानिरीक्षक ने मछलीशहर थाने का किया निरीक्षण, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

Published

on

Loading...
Loading...

मछलीशहर (जौनपुर) पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, मोहित गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. अजय पाल शर्मा के साथ शुक्रवार को थाना कोतवाली मछलीशहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिक सम्मेलन में भाग लिया और पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, विवादित मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधियों की सतत निगरानी और छोटी से छोटी घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मेस, बैरक, मालखाना और शस्त्रागार का मुआयना किया गया। पीआरवी वाहनों की जांच कर उनकी प्रतिक्रिया समय (रिस्पांस टाइम) को और बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

थाना क्षेत्र के चौकीदारों को साफा वितरित किया गया, और उनकी भूमिका की सराहना की गई। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page