Connect with us

वाराणसी

पुलिस ने सुलझायी अधजले शव की गुत्थी, चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में मिले अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पहचान छिपाने के इरादे से शव जलाने की भी कोशिश की गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 10 फरवरी की रात की है, जब कोटवां गांव का भैयालाल पटेल उर्फ भाईलाल अपने कुछ परिचितों के साथ बरकत शाह बनारसी मजार के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान आरोपी अशरफ अली, अब्दुल कादिर उर्फ लालू, सुल्तान उर्फ टीपू और शकील उर्फ मुन्नू ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। भैयालाल ने इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और पास के एक गड्ढे में धक्का दे दिया। गिरने के बाद उसका सिर ईंट की दीवार से टकरा गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने की साजिश रची। वे उसे पास के सरसों के खेत में फेंककर बोरे से ढक दिया और पहचान मिटाने के लिए शराब डालकर जलाने की कोशिश की। 11 फरवरी को ग्रामीणों ने खेत में अधजला शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार कुछ लोगों के साथ शराब पीते देखा गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान की और 14 फरवरी को खेवसीपुर ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अशरफ अली (42), अब्दुल कादिर उर्फ लालू (25), सुल्तान उर्फ टीपू (30) और शकील उर्फ मुन्नू (35) शामिल हैं। इनमें अशरफ अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट और चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि सुल्तान उर्फ टीपू पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

हत्या के बाद आरोपियों ने अफवाह फैलाई कि वारदात किसी बाहरी व्यक्ति की करतूत हो सकती है, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और मुखबिरों की मदद से साजिश का पर्दाफाश कर दिया। लोहता थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page