Connect with us

गोरखपुर

पुलिस ने महिलाओं संग बालिकाओं को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम, पीआरवी व अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें बालिकाओं/महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिला एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनों यथा- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधि0, दहेज प्रतिषेध अधि0, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधि0, अनैतिक व्यापार निवारण अधि0, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधि0, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध विभिन्न अपराधों आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

Loading...

महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर/फोरम- वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन- मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन नंबर-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर-181, साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा-108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं पंपलेट का वितरण किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page