Connect with us

गाजीपुर

पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Published

on

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5 के तहत गाजीपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया। जिले के सभी थानों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) की जानकारी साझा की गई।

इसके साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa