Connect with us

बलिया

पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से दो बाइक चोर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

नगरा (बलिया) (जयदेश)। नगरा बलिया में बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो युवक पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गए। ये दोनों युवक थाने के लॉकअप में बंद थे, जहां उन्होंने शौच के बहाने चौकीदार से पानी मांगा। जैसे ही चौकीदार ने लॉकअप का गेट खोला दोनों चोरों ने उसे धक्का देकर भाग निकला।

इस दौरान वहां तैनात होमगार्ड भी चोरों के धक्के से गिर गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जगह-जगह चोरों की तलाश शुरू की लेकिन अब तक उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खानवर गांव के एक व्यक्ति की बाइक खाकी बाबा मंदिर से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों के आधार पर पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने प्राथमिक दर्ज नहीं की थी।

Loading...

बाद में पीड़ित को जानकारी मिली कि बाइक चोर गड़वार थाना क्षेत्र की जिगनी में हैं। पीड़ित ने अपनी मदद से पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने वहां पहुंचकर दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए।

पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस उनकी निशानदेही पर बांसडीह थाना क्षेत्र में बाइक बरामद करने गई लेकिन बाइक नहीं मिली। पुलिस बैरंग लौट आई और तभी यह घटना हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page