गाजीपुर
पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। पुलिस ने दो शातिर बदमाश 20 वर्षीय दिलनवाज उर्फ साहरुख (पुत्र कमरुद्दीन नि0ग्राम सुभान टोली कस्बा जमानियाँ थाना जमानियाँ गाजीपुर) और 22 वर्षीय अरमान कुरैशी (पुत्र सद्दीक कुरैशी निवासी ग्राम पठान टोली कस्बा जमानियाँ, गाजीपुर) को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार गया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा झपटामारी के 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

गुरुवार को जमानियां कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ताजपुर और चितावनपट्टी के बीच लूट/झपटामारी करने वाले बदमाश किसी नई वारदात की फिराक हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भैदपुर से लहुवार रोड नहर तिराहा के पास बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरमान कुरैशी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को सीएचसी जमानियां भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर, उपनिरीक्षक ब्रजेश्वर यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
