Connect with us

मऊ

पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने पर काररवाई

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर रविवार की शाम मधुबन थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ चार अलग-अलग जगहों पर वाहनों की सघन जांच की। अचानक हुई इस चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

इस दौरान पुलिस ने बिना कागजात व नियमों का उल्लंघन कर रहे चार डग्गामार वाहनों और दो बाइकों को सीज कर दिया। साथ ही सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सवारी व अन्य नियमों के उल्लंघन पर कुल 106 वाहनों का चालान भी किया गया।

Loading...

पुलिस की इस सख्ती से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई, जिससे भविष्य में सड़क हादसों पर भी काफी हद तक अंकुश लगेगा। रविवार शाम प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम ने दुबारी कस्बे के मोड़, कटघरा शंकर, बनियाबाध तिराहा और दरगाह इलाके में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पांच डग्गामार वाहन और दो बाइक सीज की गईं, जबकि 12 चारपहिया वाहनों पर सीट बेल्ट न लगाने, 45 बाइकों पर बिना हेलमेट और 31 बाइकों पर तीन सवारी बैठाने समेत कुल 106 चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वाहन चालक नियमों को लेकर सतर्क नजर आए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page