Connect with us

वाराणसी

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन नें जन्सा व राजातालाब क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पंचकोशी मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा थाना जन्सा व थाना राजातालाब क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में पंचकोशी मार्ग का भ्रमण कर यातायात सुगम बनाने व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व हिदायत किया गया कि किसी भी आयोजक एवं व्यवस्थापक द्वारा बिना अनुमति के कोई भी जुलूस, शोभायात्रा नहीं निकाला जाएगा । केवल परंपरागत जुलूस, शोभायात्रा ही निकाले जायेगे । जुलूस/शोभायात्रा कार्यक्रम में अभद्र/अश्लील गाने न बजाये जाए । कोई भी लाउड स्पीकर का प्रयोग तेज ध्वनि में नही करेगा । मा0 न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित डेसीबल में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जायेगा । साथ ही लोगों से अपील की गयी कि अफवाहों से बचें, यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म संप्रदाय का हो अफवाह फैलाते हो तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं । यदि कोई व्यक्ति अफवाहों पर विचार कर किसी प्रकार का कोई उद्दंडता करेगा तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान लोगों से कार्यक्रम को शांति/सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखते हुए मनाने हेतु अपील की गयी ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page