Connect with us

अपराध

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में किया गया अपराध समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी: पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक में सर्किल पिण्डरा क्षेत्र के समस्त थाना (फूलपुर, सिंधोरा तथा बड़ागाँव) के विवेचकों के साथ बैठक की गयी जिसमें सर्किल पिण्डरा क्षेत्र के थाने में लम्बित आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी । चोरी, लूट, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधो (पॉक्सो अधिनियम) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही चोरी/नकबजनी की घटनाओं को रोकने हेतु रात्रिगश्त/बार्डर पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी को चेक करते हुए सतर्क दृष्टि रखने व शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page