Connect with us

पूर्वांचल

पुलिस अधीक्षक ने ‘संविधान दिवस’ पर पुलिसकर्मियों को दिलायी संविधान की शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। संविधान दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्वार्टर गार्ड में संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए डॉ. ईराज राजा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में शहर के अंबेडकर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि संविधान दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को स्मरण करने का दिन है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि 26 नवंबर 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था, जिसे तैयार करने में डॉ. अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका सिंह, अजय श्रीवास्तव, रामनगीना पांडेय, कुसुम तिवारी, और मनीष राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

गोपी नाथ पीजी कॉलेज में भी संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया और सभी छात्रों, प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ ली। डॉ. सुधा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना और जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई द्वारा किया गया। संविधान दिवस के इन आयोजनों ने जिले में उत्साह और जागरूकता का माहौल बनाया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page